तेजस्वी ने चचा नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार ने मारा था तंज की आप को गोद में खिलाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में, एनडीए ने बिहार में कई विकास कार्य किए। उसके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को 'विकास दिवस' के रूप में मना रही है। नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर, JDU कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सड़कों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश कुमार को उनको जन्मदिन पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में, एनडीए ने बिहार में कई विकास कार्य किए। उसके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। गृह मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है कि 'बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं'। आप बिहार के विकास और प्रगति के लिए इस तरह समर्पित भाव से काम करते रहें। मैं भगवान के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं।
इसके साथ ही बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बधाई देते हुए लिखा है। 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70 वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपको स्वस्थ, सुखी और लंबे जीवन की कामना। वहीं जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामना दी है।
JDU workers celebrate Bihar CM Nitish Kumar's 70th birthday as 'Vikas Diwas' by offering prayers at Mahavir Temple near Station Golambar and distributing 'laddus', notebooks, pencils & milk among the poor in Patna pic.twitter.com/fQJ0xAlu2C
— ANI (@ANI) March 1, 2021
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और ढेर सारी शुभकामनाएं। फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी यादव की बधाई को लेकर हो रही है। क्योंकि पिछले दिनों ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा था कि आपको हमने गोद पर खिलाया है। वहीं तेजस्वी ने सियासी सीमाओं को तोड़ते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी है।